सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष : दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम (रायपुर, छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
“शिकायत छोड़ मिसाल बनने का सफर!”
( प्रेरणादायक/कालजयी कविता )
=========================
जिंदगी की इस किताब में,
हर सुबह एक नया कोरा पन्ना है।
सूरज की पहली किरण के संग
सामने आती है एक नई उमंग।
मगर याद रखो—
कलम तुम्हारे ही हाथ में है।
तुम खुद इसके लेखक हो,
तुम्हीं इसके रचनाकार हो।
अब यह प्रयास तुम्हारा है,
कि तुम इस पन्ने पर क्या लिखते हो।
अपनी मुश्किलों का रोना रोकर
इस कहानी को एक शिकायत बनाते हो,
या संघर्षों से लड़कर
जमाने के लिए एक मिसाल बनते हो।
निराश मत होना कभी,
हर ढलती हुई शाम,
अंधेरे का अंत नहीं है।
वह तो बस एक वादा है—
एक नए, उज्ज्वल व खूबसूरत सवेरे का।







