सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
खूबसूरत सफ़र है! (कविता)
————————————
उगता हर नूतन सवेरा
एक उम्मीद जगाता है,
मन से हिम्मत न हारो,
कदम बढ़ाते चलो,
आज गम की आँधी तो
कल खुशी की बरसात है,
बदलता रहता है वक्त,
यही तो जिंदगी की बात है।
कभी धूप, कभी छाँव,
यह बिखरती और निखरती है,
चलती रहती है अनवरत,
यह एक जगह कहाँ ठहरती है।
कोई आखिरी मुकाम नहीं,
ना ही कोई बंदिश है,
यह जिंदगी कोई मंजिल नहीं,
बस एक खूबसूरत सफर है।







