गोवर्धन थपलियाल
दिल्ली
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ठूंठों पर बिजली नही गिरा करती
सच है कि कदम कदम पर पाला पडता है
गलत और झूठ बोलने वालों से
दुनिया फानी है इसकी, इर्दगिर्द आने जाने वाले चटखारे लेते उन बातों से
हम मान चले थे जग को अपना जैसा दिल वाला बातें करी सबसे दिल से
अब बात खुली तो पता चला हम बने रहे दकियानूसी जग में तन मन से
पुराने ख्याल का बता हमे, अब तो मन ऊब गया चिढ है इन दुनिया वालों से
हम ठहरे सूखे ठूंठ पुराने, चिकना घडे अब कभी हरा न होंगे बरसातों से।






