सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
|| भव्य सेवा-निवृत्ति अभिनंदन ||
सेवा-सुरभि प्रमिला ( काव्य )
─── ❖ ── ✦ ── ❖ ───
जब पग रखी गोबरा नवापारा के निर्मल प्रांगण में,
तब ममता की मूरत बनकर आईं थी इस आँगन में।
छत्तीस सालों तक सेवा-धर्म को निष्ठा से निभाया
श्रम से संघर्षों को जीता, मार्ग को रोशन किया
आज बड़े गौरव से शीश उठाए खड़ा वही चिकित्सालय है,
जहाँ मातृत्व ने सेवा की, अब सुत का वही देवालय है।
महामारी के उस कठिन दौर में जब जनता घबराई थी,
तब आप ढाल बन अपनों की, सेवा करने आई थीं।
आपके लिए यह काव्य रचा, बना प्रेरणा का संबल,
नमन प्रमिला साहू जी को, जिनका मन है निर्मल।
छत्तीस वर्ष, आठ मास, चौबीस दिन की सुखद बेला,
यादों में महकेगी सर्वदा, आपकी सेवा का यह मेला।
शुभ संयोग देखो कैसा, नव जीवन का मार्ग उगा,
साधना के पावन साए में, सुख-समृद्धि का दीप जगा।
दीर्घायु हों आप, पुष्पों सी सदा खिलखिलाती रहें,
स्वयं की शीतल छाया से, सबको यूँ ही हर्षाती रहें।
─── ❖ ── ✦ ── ❖ ───
काव्यमय शुभकामनाएँ एवं आदर समर्पित:
─── ❖ ── ✦ ── ❖ ───







