सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका/कवयित्री/अध्यापिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, (रायपुर, छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
”योगमय रहे मानव !” (कविता)
योग व ध्यान तुम नित्य ही किया करो,
व्यायाम से जीवन का श्रृंगार किया करो।
सब काम छोड़ मन को एकाग्र किया करो,
भीड़ से अलग स्वयं को एकांत में रखा करो।
कुछ क्षण सही, ईश्वर को याद किया करो,
हर रोग को फिर तन से दूर किया करो।
बेवजह तनाव के बोझ में न रहा करो,
गीत-संगीत व कभी नृत्य भी किया करो।
जीवन को किसी पल निराश न किया करो,
कुछ आसान-से आसन रोज किया करो।
सुखासन, वृक्षासन व गोमुखासन किया करो,
इम्युनिटी सिस्टम भी अब बढ़ाया करो।
बेवजह दिल की धड़कन तेज न किया करो,
प्राणायाम का भी कुछ अभ्यास किया करो।
भस्त्रिका, भ्रामरी व नाड़ीशोधन किया करो,
शुद्ध ऑक्सीजन फेफड़ों में भरा करो।
सुबह उठ पैदल कुछ दूर चला करो,
उमंग व स्फूर्ति शरीर में भर लिया करो।
उछल-कूद भी कभी-कभी किया करो,
ताजगी व स्फूर्ति स्वयं में भर लिया करो।
आलस त्यागकर मेहनत भरपूर किया करो,
हँसने और मुस्कुराने में कमी न किया करो।
अपनी जिंदगी खुलकर जी लिया करो,
साँसों को चारदीवारी में कैद न किया करो।
कभी मनपसंद जगहों पर जाया करो,
प्रकृति के सान्निध्य में वक्त बिताया करो।
दौड़ो-भागो, गुमसुम कभी न बैठा करो,
योग कर स्वस्थ और मस्त अब रहा करो।








