मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
हैप्पी फादर्स डे
सूरज सा है, अक्स तुम्हारा।
तुमसे ही है, जीवन में उजियारा।
तुमसे ही होता है, हर दिन सबेरा।
तुम बिन छा जाता है, हर तरफ अंधेरा।
तुमसे ही रहता, जीवन का बसेरा।
तुम बिन रहता दु:खों का डेरा।
पिता और सूरज की गर्मी, दोनों होती एक समान।
पिता तो है मानो जिंदगी में जैसे कोई कमान।
कमान बिन तीर है अधूरा।
कमान के रहने से ही, लक्ष्य पर निशाना लगता पूरा।
जब तक सूरज की तपन को न सहते हम।
तब तक उसके उजाले को न समझ पाते हम।
पिता का साथ जैसे कोई बरगद के वृक्ष की छाया।
उन्होंने ही जीवन की तपन से हमें बचाया।
हर पल शीतलता का एहसास हमें कराया।
तूफानों को सहकर भी अडिग रहना उन्होंने ही सिखाया।
आज फादर्स डे जो है आया।
मंजू ने लेखनी के माध्यम से कुछ कहने का मन बनाया।
पिता क्या है यही हमने बताया।
जिसकी परिभाषा समझाना नहीं है इतना आसान।
पिता शब्द ही है अपने आप में बहुत महान।।







