राजेन्द्र रंजन गायकवाड़
(सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आप पूछते हो, क्या गम है,
मैं जिंदा हूँ, ये क्या कम है।
किसे दोस्त कहें या दुश्मन,
झूठे रिश्तों में क्या दम है।
भीगी पलकें, पाँव में छाले,
प्यार की निशानी क्या कम है।
मंदिर-मस्जिद, गिरजे-गुरुद्वारे,
ख़ुदा की चाह में आँखें नम हैं।
दुखों से ‘रंजन’ कोई डरता नहीं,
जो सदा साथ चले वो हमदम है।







