सुश्री सरोज कंसारी
लेखिका, कवयित्री व शिक्षिका
अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति,
नवापारा-राजिम, रायपुर, (छ.ग.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
क्या लिखूँ ?
(काव्य)
दर्द लिखूँ कि हमदर्द लिखूँ,
ये जिंदगी बता क्या।
किस्सा या दास्तान लिखूँ,
प्यार की बारिश या फिर
नफरत की आँधी लिखूँ।
जी तो चाहता है अपनापन,
कोई ऐसी भाषा लिखूँ।
जिंदगी की तन्हाई या फिर
गमों की भीड़ लिखूँ।
लगता तो है बेबस मन पर,
कोई ऐसा एहसास लिखूँ।
अरमान कोई सार्थक या
झूठी ख्वाहिश लिखूँ।
ये मन बता क्या राज लिखूँ,
दिल की सच्ची कल्पना या
लोगों की झूठी शान लिखूँ।
गुरबत, बेघर, गरीबी पर
कोई काव्य लिखूँ, ये मन बता।
किसको क्या अरमान लिखूँ,
बेबसी, लाचारी, नफरत को छोड़
यही जी चाहता है मुल्क के नाम
प्यार का कोई संदेश लिखूँ।







