कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या (उ. प्र.)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
थीम: “हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम, धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम
हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम,
धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम।
सूनी राहों में खुशियों के दीपक जले,
भाग्य के द्वार भी आज खुलकर मिले,
हर खुशी मिल गई तेरी चाहत के संग,
रंग जीवन में भर गये आकर सनम।
हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम,
धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम।
दर्द के दिन गये, दूर अंधियार है,
अब तो हर ओर बस प्रेम का हार है,
मन की बगिया में महके सदा नेह-फूल,
सुख के सावन लगे झूम गाकर सनम।
हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम,
धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम।
तेरी बातें लगीं गीत मधुमास की,
तेरी मुस्कान है ज्योति विश्वास की,
तेरे आने से बदली हमारी दिशा,
जीत ली हर खुशी तुझको पाकर सनम।
हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम,
धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम।
रब से बढ़कर नहीं, पर दुआ हो तुम,
मेरी साँसों में बहती हवा हो तुम,
जन्म-जन्मांतरों तक रहे साथ यह,
याचना है यही हाथ थामे सनम।
हम अधूरे थे जब तब की छोड़ो सनम,
धन्य हम हो गये तुमको पाकर सनम।







