कवयित्री. चन्द्रमती. चतुर्वेदी (चन्दू)
यु पी बस्ती
अयोध्या धाम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
रघुनाथ की शरण में
रघुनाथ की शरण में, देखो सभी खड़े हैं,
भवसिंधु की लहर से, अब निर्भय हो पड़े हैं।
करुणा की एक दृष्टि, जब राम ने उठाई,
सूखे हुए हृदय में, मधुमास फिर चढ़े हैं।
जिनके चरण की रज से, पत्थर भी तर गए थे,
उनके ही नाम लेकर, कितने पातकी तरे हैं।
माता, पिता, सखा सब, सीमित बने जगत में,
रघुवर ही साथ देते, जब भाग्य भी अड़े हैं।
दीनों के वे सहारे, निर्बल के वे रखवाले,
हर एक की व्यथा को, अपने हृदय गढ़े हैं।
मर्यादा के पुजारी, सत्यधर्म के प्रभारी,
उनके पथों पे चलकर, जीवन सफल बड़े हैं।
लोभों का जाल तोड़ो, अभिमान दूर कर दो,
राम-नाम के सुमन से, मन के कपाट जड़े हैं।
तुलसी ने जिनको गाया, शबरी ने जिनको पाया,
उनकी कृपा से कितने, जीवन नए बने हैं।
आओ चलें सभी अब, श्रीराम के ही पथ पर,
कल्याण के सभी द्वार, उनके सभी खुले हैं।
रघुनाथ की शरण में, देखो सभी खड़े हैं,
जो राम से जुड़े हैं, वे हर तरह बड़े हैं।







