कवयित्री चन्द्मती चतुर्वेदी
यु पी बस्ती
अयोध्या धाम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जो कभी पल भर ना रुकता, वक्त का व्यवहार है
आज खुशियों का सबेरा, कल दुखों का मार है
चक्र इसका चल रहा, ना थम्हे किसी द्वार पर
है झुकाता राजसिंहासन, तोडता अंहकार है
फूल कल तक जो खिला था, मुरझा गया वो आज है
जो कभी पल भर ना रूकता वक्त का व्यवहार है
धूप छाया साथ लेकर, राह पर चलता सदा
हार में भी सीख देता, जीत का रखता अदा
जो समझ ले चाल इसकी, जीवन उसका सार है
जो कभी पल भर ना रूकता, वक्त का व्यवहार है
जिसको देखा आज हंसता, कल वही लाचार है
कल जहाँ उत्सव सजा था, आज सूना द्वार है
राजा जाने कौन कब तक, सर पर कब तक ताज हो
वक्त आते शीश धरा पर, कब रंक का अवतार हो
है सुमन सौरभ उडा जो, कुछ समय का वास है
क्षण बदलते ही यहाँ पर, हर दृश्य सब तैयार है
धूप लेकर यह जगाता, छांव देकर थामता
गिर पडा जो राह में है, उनको पुनि -पुनि थामता
हारकर अधियारे में भी, जीत का संचार है
जो कभी पल भर ना रूकता, वक्त का व्यवहार है
जो समझ पाया इसारा, वो कभी हारा नही
दर्द पीकर भी मुसाफिर, छोड़ पथ भागा नही
चल निरंतर कर्म पथ पर, यह जीवन का सार है
जो कभी पल भर ना रूकता, वक्त का व्यवहार है







