कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या धाम
उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
यादों की तेरी डोरी
मुझे खींचती ही रहती,
यादों की तेरी डोरी,
मैं भूल गई हूँ खुद अपने को,
याद रही थोड़ी-थोड़ी।
तेरी बातों की खुशबू अब तक,
साँसों में है घोली,
तेरे बिना यह दुनिया मुझको,
लगती है कुछ खोई-खोई।
जब भी चाँद उतरता नभ में,
आँख हुई है बोझी,
तेरी सूरत उभर-उभर कर,
करती मन से ठिठोली।
भीगी पलकों ने हरदम बस, तेरी राह ही जोड़ी,
आँसू मेरी भाषा बनकर, कहते कथा अनोखी।
दर्पण से भी नजर चुराऊँ, सूरत लगे न मेरी,
प्रेम तुम्हारा ऐसा छाया, पहचान हुई है थोड़ी।
धड़कन-धड़कन नाम तुम्हारा,
साँस-साँस सिंदूरी,
तेरे बिन यह जीवन जैसे,
बंजर धरती सी कोरी।
मैंने अपने हर सपने की,
डोर तुम्हीं से हूंँ जोड़ी,
अब तो मेरी हर मुस्कान भी,
तेरे नाम की ही हो ली।
दूरी चाहे जितनी हो पर,
प्रीत न होती थोड़ी,
सच्चे मन का प्रेम सदा ही,
रहता अटल अडिग-सा जोड़ी।
मिलने की उम्मीद सजाए,
बैठी हूँ बन तेरी चकोरी,
एक झलक को तरस रही हूँ,
आँख हुई है भोली।
‘चन्द्रमती’ यह प्रेम हमारा, नहीं कहानी थोड़ी,
जनम-जनम तक साथ निभाऊँ, टूटे न यह डोरी।
ईश्वर करे यह रचना मंच पर पढ़ी जाए तो श्रोताओं के हृदय तक सीधे पहुँचे।
जय श्रीराम।







