कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)
बस्ती, अयोध्या धाम
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
राम जहाँ हैं, सिया वहीं हैं,
सिया बिना श्रीराम कहाँ।
लव-कुश में फिर राम दिखाई,
धन्य हुआ यह हिन्दुस्तान जहाँ।।
मर्यादा के दीप जलाकर,
शक्ति ने जग को राह दिखाई।
माता सीता की पावन शिक्षा,
हर जन के मन में समाई।।
लव-कुश ने जब रामकथा का,
मधुर, अमर उद्घोष किया।
प्रेम, त्याग और धर्म का फिर,
भारत ने नव बोध लिया।।
शबरी, केवट, जटायु, अहिल्या—
सब पर बरसी राम-कृपा।
सीता, लव-कुश संग रघुवर ने,
जग को दी अनुपम दिशा।।
चन्द्रमती का एक ही नारा—
हर घर गूँजे राम का नाम।
शक्ति रूप जननी सीता की जय,
लव-कुश की जय, जय श्रीराम।।






