अनुराग बघेल
कक्षा 8वीं
शास. पूर्व माध्य. शाला बिजराकापा
नवीन लोरमी, मुंगेली, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सबसे महान किसान
सावन आया, खेत मुस्कुराए।
नई सल का गीत सुनाए।।
बैलों के गले में घंटी बजी।
किसानों के चेहरे पर खुशी सजी।।
हल को पहले शीश झुकाया।
माटी से वादा फिर निभाया।।
धान के खेतों में हरियाली छाई।
भोले किसान की आँखें हर्षाई।।
तू जो बोएगा, वही पाएगा।
मेहनत ही सबको जिताएगा।।
काले बादलों का दल आया।
ठंडी हवा का झोंका लाया।।
टप-टप गिरता अमृत-धार।
पशु-पक्षी सब करें दुलार।।
मेंढक ऊँचे सुर में गाते।
नन्हें पौधे खुशी से खिल जाते।।
कीचड़ से सना किसान का तन।
फिर भी हर्षाए उसका मन।।
रात-दिन एक जो वह करता है।
दुनिया का वह पेट भरता है।।
मिट्टी की सेवा ही सच्चा धर्म।
सबसे महान किसान का कर्म।।
झुकता नहीं संकट के आगे।
जिसकी मेहनत से देश जागे।।
जब तक खेतों में हल चलेगा।
देश हमारा तब तक बढ़ेगा।।







