काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी।
अभयदान
निर्भय मानव है वही, जिसके शुद्ध विचार।
सबके प्रति हितकर वचन, हर मानव स्वीकार।।
मृदुल भाव का सिन्धु वह, मानवता से प्यार।
नाविक वह सहयोग का, कर में शुभ पतवार।।
सच्चाई की नीति ही, जिसमें अंगीकार।
भय से सदा विमुक्त वह, मोहक मधु रसधार। ।
द्वंद्वभाव से मुक्त नर, निर्भय सहज सचेत।
उर्मिल स्नेहिल हृदय प्रिय, खोज खबर है लेत।।








