‘गुरु एक दिव्य प्रकाश-पुंज’ (कविता)

Spread the love

 

सुश्री सरोज कंसारी

कवयित्री/लेखिका/रिपोर्टर,

उद्घोषिका/अध्यापिका

नवापारा, राजिम, रायपुर, (छ.ग.)

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 ‘गुरु एक दिव्य प्रकाश-पुंज’ (कविता)

 

सद्व्यवहार से श्रेष्ठ मानव को गढ़ते,

अबोध मन में ज्ञान का सार भरते।

गुरु दिव्य प्रकाश-पुंज, अंधियारा हरते,

मँझधार से पार जीवन-नैया करते।

 

भटके राही को मंज़िल का पता देते,

सत्कार्य और सन्मार्ग पर चलना सिखाते।

मायूसी में उत्साह का संचार करते,

वर्णों के मेल से सार्थक अर्थ रचते।

 

प्रलय व सृजन अपनी गोद में रखते,

आवश्यकतानुसार आविष्कार करते।

नवनिर्माण के क्षेत्र में प्रयासरत रहते,

नई उड़ानों के लिए हौसला भरते।

 

कर्मभूमि में संघर्ष हेतु अग्रसर करते,

आत्मा को परमात्मा का परिचय देते।

हर कठिन प्रश्न का सहज हल बताते,

अस्थिर मन में ध्यान का केंद्र बनते।

 

शब्दों के मेल से सरगम नया सजाते,

वीणा की हर तार तरंगित है तुमसे।

कठिनाइयों से जूझना भी सिखाते,

यज्ञभूमि में कर्म की आहुति दिलाते।

 

मंथन कर सारगर्भित बातें समझाते,

उलझी गुत्थी को धैर्यपूर्वक सुलझाते।

दुःख-पीड़ा सहन करने की सीख देते,

कोरे मन में जीवन का सार भरते।

 

असमंजस में निष्पक्ष न्याय कर लेते,

ब्रह्मा, विष्णु और महेश तब कहलाते।

धरा की धीर से उच्च शिखर पहुँचाते,

हे! गुरुवर, हृदय से नमन तुम्हें करते।

 

 

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’