राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
बुद्धु बक्सा देखकर हँस लेता हूँ
रोज की कहानी, रोज का तमाशा
परदे पर नाचते नकली चेहरे
और मैं बैठा, हँसता-हँसाता
न्यूज में शोर, सीरियल में रोना
एक तरफ लड़ाई, एक तरफ रोमांस
बुद्धु बक्सा सब कुछ दिखाता
और मैं बस हँसता जाता हूँ खामोश
विज्ञापनों की बारिश, झूठे वादे
अमीरों के सपने, गरीबों के आँसू
परदे पर सब कुछ चमकता है
और मैं हँसता हूँ अपने हिस्से पर
कभी हँसता हूँ मूर्खता पर
कभी हँसता हूँ अपनी हकीकत पर
बुद्धु बक्सा देखकर हँस लेता हूँ
क्योंकि रोने से बेहतर है हँसना।






