सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)


फिरोजपुर कैंट में आवारा कुत्तों का कहर, 2 साल के मासूम पर हमला।
फिरोजपुर कैंट की गली नंबर 1 में आवारा कुत्ते ने करीब 2 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि बच्चा गली में मौजूद था, इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें कुत्ता बच्चे को अपना निशाना बनाते हुए दिखाई दे रहा है।
घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।






