रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल
बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी) छ.ग.
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जय हो! बिसकरमा भगवान
जय हो! बिसकरमा भगवान।
तोरे महिमा हे सबले महान।।
तँय हवस ए दुनिया के रचनाकार।
चरन म तोर हमर जय जोहार।।
लोहा ल पिघोल के तँय अवजार बनाय।
लकड़ी ल तराश के सुघ्घर घर सजाय।।
जय हो! बिसकरमा भगवान।
तोर महिमा हे सबले महान।।
अपन हाथ म सुघ्घर अवजार धरथस।
बिगड़े काम ल हमर झटपट बनाथस।।
हथौड़ा के ठक-ठक म तोर नाम गूँजथे।
मजदूर के पसीना म तोर रूप दिखथे।।
जय हो! बिसकरमा भगवान।
तोरे महिमा हे सबले महान।।
तोरे किरपा ले कारखाना दिन-रात चलथे।
तोरे आसीस ले हर बिगड़े काम बनथे।।
मुंगेली के भुइँया ले तोला करथंव परनाम।
कारीगर के हिरदे म बसे हे तोरेच नाम।।
जय हो! बिसकरमा भगवान।
तोरे महिमा हे सबले महान।।
चक्का अउ मसीन म तोरेच हे बास।
तोर दया ले जग म जागथे नवा आस।।
नवा जुग के रद्दा तँय हस दिखाय।
इंजीनियर अउ मिस्तरी तोला सीस झुकाय।।
जय हो! बिसकरमा भगवान।
तोरे महिमा हे सबले महान।।
*********************
जीत लेगा
गिर गया तो क्या हुआ, यार,
गिरके उठने वाले ही बनते इंसान।
किस्मत रोती है कोने में बैठकें,
मेहनत मारती है छाती ठोक के ।।
सपने बड़े हैं तो रातें छोटी कर,
मंजिल पाने को दिन रात एक कर।
तू आंधी है, तूफानों से टकराना,
इरादे से तेरे झुकेगा ये जमाना ।।
लोग बोलेंगे, तेरे बस का नहीं,
तू करके दिखा दे, यहीं सहीं।
बिजली गिरे तो डर मत जाना,
होसलो से उनको तोड़के आना ।।
भीड़ में खो गया तो भीड़ ही रहेगा,
अलग चला तो इतिहास बनेगा।
नसीब की लकीरो से मत डर तू,
पसीने से अपनी तकदीर गढ़ तू।।
जुनून की आग में खुद को तपाना,
सोना है तू, खरा बन के दिखाना।
थकके बैठा तो मंजिल रूठेगी,
चलता रहा तो दुनिया झुकेंगी।।
कल जो हंसे थे तेरी मेहनत पे,
आज सलाम करेंगे तेरे किस्मत पे।
हार को ललकार, उड़ जा जैसे आजाद पतंग,
कोशिश तो कर, जीत लेगा हर जंग ।।
**********************
महान पुरुष बाबा साहब अम्बेडकर
एक लड़का सहमा-सहमा चलता था,
पानी पीने को जो हमेशा तरसता था।
पर उसके सीने में अंगारे धधकते थे,
बंधा जंजीरों में, फिर भी वह लड़ते थे।
किताबें जिसके हाथों में हथियार हैं,
स्याही से लिखा जिसका इतिहास है।
भीम नाम से ‘बाबासाहेब’ कहलाया,
अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़ पाया।
न झुका वह, न टूटा वह,
अपमान के सागर से लड़ा वह।
अंधेरों से लड़कर वह निकल पड़ा,
हक की खातिर तूफानों से भिड़ पड़ा।
मंदिर-मस्जिद की बात नहीं करता था,
इंसान को इंसान से जोड़ता था।
संविधान लिखकर दिलाई देश को आज़ादी,
संसार में ज्ञान की गंगा जिसने बहा दी।
‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’,
ये तीन मंत्र दे गया, वह हर इंसान के नाम।
अब साथ चलना है इन मंत्रों पर,
तभी बनेगा भीम का स्वतंत्र हिंदुस्तान।
वह शेर था जो गीदड़ों से डरा नहीं,
मरकर भी वह कभी मरा नहीं।
वह अमर सपूत चला गया,
सोया हुआ मुकद्दर जगा गया।
अब उनके सपनों का मान करेंगे,
शिक्षित बनकर देश का कल्याण करेंगे।
ऊँच-नीच का भेदभाव मिटाना है,
हमारा कर्तव्य ‘संविधान’ बचाना है।







