सपने में कोई मेरे आ गया 

Spread the love

 

मंजू अशोक राजाभोज

 भंडारा (महाराष्ट्र)

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

           सपने में कोई मेरे आ गया 

 

आज सपने में कोई मेरे आ गया।

बहुत बड़ी बात आकर समझा गया।

कहने लगा वह मुझसे।

मुझे सब बहुत तकलीफ पहुंचाते हैं।

बड़े-बड़े ढोल मेरे कानों के पास बजाते हैं।

नाचते-गाते मुझे घर ले आते हैं।

कुछ दिनों का मुझे मेहमान बनाते हैं।

कई तरह के पकवान खिलाते हैं।

रोज सबसे पहले भोग मुझे लगाते हैं।

मेहमान की तरह मुझे हर तरह से खुश करते हैं।

कहीं मैं नाराज न हो जाऊं,

इस बात का सब बहुत ध्यान रखते हैं।

लेकिन…….

क्या यह उन्हें मालूम नहीं हैं?

मैं तो हूं बस श्रद्धा का भूखा।

मुझे पसंद न कोई दिखावा।

मुझे चाहिए बस श्रद्धा के दो सुमन।

बहुत सरल हैं मेरा पूजन।

क्यों मुझे दुकानों से लाकर,

कुछ दिन का हैं मेहमान बनाते।

नहीं मंजूर मुझे इस तरह की मेहमानी।

क्या कभी किसी ने हैं मेरे दिल की जानी।

मैं तो हरदम चाहूं रहना संग तुम्हारे।

जो तुम मुझे इस तरह नदी में न डुबोते।

घर के आंगन की मिट्टी को ही तुम मेरा रूप दे देते।

फिर वापस घर के बगीचे में ही विसर्जित कर देते।

फिर मैं भी हरदम रहता संग तुम्हारे।

जो कोई आती परेशानी तुम्हारे घर के द्वारे।

मैं रास्ता उसका रोक लेता।

तुम्हारे घर में न उसे प्रवेश करने देता।

तुम न बनाओ मुझे कुछ दिनों का मेहमान।

नहीं हूं मैं कोई तुम्हारे घर का सामान।

मैं हरदम तुम्हारे संग रहना चाहता हूं।

तुम न यूं कुछ दिनों का मेहमान बनाओ।

अब तो तुम मुझे पहचान ही जाओ।

मैं तो हूं वहीं तुम्हारा ‘गन्नू भैया’।

अब न कोई मुझे यूं मेहमान बनाना।

अब न कोई मुझे यूं नदी में डुबाना।

मेरा यह संदेश तुम घर-घर पहुँचाना।।

 

 

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के महिमा

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी) छ.ग.                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          …

    मन मचल रहा है आज, न जाने किस कारण, तेरी बहुत सता रही याद, न जाने किस कारण।

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू ) यु पी, बस्ती   अयोध्या धाम   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   मन मचल रहा है आज, न जाने किस कारण, तेरी बहुत सता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छत्तीसगढ़ के महिमा

    • By User
    • September 24, 2026
    • 13 views
    छत्तीसगढ़ के महिमा

    मन मचल रहा है आज, न जाने किस कारण, तेरी बहुत सता रही याद, न जाने किस कारण।

    • By User
    • September 24, 2026
    • 14 views
    मन मचल रहा है आज, न जाने किस कारण,  तेरी बहुत सता रही याद, न जाने किस कारण।

    श्री पार्वती शक्ति तांडव स्तुति

    • By User
    • September 24, 2026
    • 15 views
    श्री पार्वती शक्ति तांडव स्तुति

    वह जो एक शब्द है।

    • By User
    • September 24, 2026
    • 12 views
    वह जो एक शब्द है।

    जमुई की घटना और सार्वजनिक संवेदना का संकट

    • By User
    • September 24, 2026
    • 13 views
    जमुई की घटना और सार्वजनिक संवेदना का संकट

    नगूनूर त्रिकूट मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण एसआरआर शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी काकतीय काल की स्थापत्य कला।

    • By User
    • September 24, 2026
    • 8 views
    नगूनूर त्रिकूट मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण  एसआरआर शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी काकतीय काल की स्थापत्य कला।