||पाँच इंच की जेल||

Spread the love

रचनाकार: बाल कृष्ण मिश्रा 

        नई दिल्ली 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

         

    ||पाँच इंच की जेल||

 

मितरों…

हर हाथ में सूरज दे दिया,

फिर भी घर में अंधेरा क्यों है?

हर जेब में दुनिया दे दी,

फिर भी चूल्हा ठंडा क्यों है?

 

भाइयों-बहनों…

हमने कहा था — डिजिटल इंडिया,

तुमने बना दिया — रील इंडिया।

हमने कहा था — स्टार्टअप इंडिया,

तुमने बना दिया — स्क्रॉल इंडिया।

 

मेरे प्यारे देशवासियों…

मन की बात हर रविवार है,

काम की बात का नेटवर्क ही गायब है।

मन में 2047 में विकसित हैं,

तन में 2026 में भी भूखे हैं।

 

नारा था —

“बहुत हुई महंगाई की मार”,

अब ज्ञान है —

“डेटा देखो, महंगाई भूल जाओ यार!”

वादा था —

“2 करोड़ रोजगार”,

अब लॉलीपॉप है — “रोजगार मेले में सेल्फी लो, और रील पर आत्मनिर्भर बन जाओ!”

 

और सुनो, सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक…

नेता बोला — “फ्री डेटा देंगे!”

हम बोले — “वाह मोदी जी वाह! रोटी छीन लो, पर रील मत छीनो!

 

“भूखा पूछता है — अच्छे दिन कहाँ हैं?

स्क्रीन हंसती है — ट्रेंडिंग में हैं, बस और स्क्रॉल करो।बेरोजगार पूछता है — नौकरी कहाँ है?

स्क्रीन कहती है — लिंक्डइन पर ज्ञान बाँटो, नौकरी तो जुमला है।

 

मितरों, ये जेल अंग्रेजों ने नहीं बनाई,

हमने खुद अपनी उंगली से बनाई है!

ताला दिल्ली में नहीं, दिमाग में है,

चाबी संसद में नहीं, जेब में है!

 

और हम खोलेंगे नहीं,

क्योंकि इस जेल में —सबका साथ है,

सबका विकास है,

और सबका टाइमपास है!

 

पाँच इंच की ये जेल छोटी है,पर इसमें पूरा हिंदुस्तान

“वाह मोदी जी वाह” कहते-कहते

हँसते-हँसते दफन हो गया है।

 

 

  • Related Posts

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    Spread the love

    Spread the love  सी ए शंकर अंदानी अहिल्या नगर, महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।…

    माँ शेरावाली

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी)           छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।