संस्मरण

Spread the love

राजेंद्र रंजन गायकवाड

(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक) 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     

                संस्मरण

केंद्रीय जेल अधीक्षक के पद पर लगभग कैदियों के सुधार, कल्याण और पुनर्वास करते करते जून 2022 में सेवा निवृत होने के बाद, आदर्श समाज स्वप्न साकार संस्था बिलासपुर (पंजीकृत संस्था) का संरक्षक होने नाते अनेक सामाजिक और साहित्यिक कार्य करते जीवन कट रहा है। इस साल मेरे दो दशक पुराने लायंस C A श्री जैन साहिब और श्री हर्ष पाण्डेय जी के प्रस्ताव पर स्थानीय लायंस क्लब की सदस्यता मिलने से दो कार्यक्रम में सहभागी रहा। क्लब के पदाधिकारी BOD की जानकारी, क्लब की गतिविधि प्राप्त होने के साथ ही कुछेक वक्ताओं / प्रस्ताविकों को सुना तो कुछ नई जानकारी / तथ्य प्राप्त हुए।

 

                     मैंने देखा / सुना है कि अनेक लोग क्लब और गोष्ठी को लेकर सकारात्मक सोच नहीं रखते हैं,, उसकी बजाय है,, monotonuos सोच और कार्य ,, आदि। लोग नहीं जानते हैं कि यह क्लब इंटरनेशनल (Lions Clubs International) दुनिया का सबसे बड़ा सेवा-क्लब संगठन है। इसका आदर्श वाक्य है “We Serve” (हम सेवा करते हैं)।​

        Lionsclubs इसकी स्थापना 1917 में अमेरिका के शिकागो में मेल्विन जोन्स द्वारा की गई थी। वर्तमान इसके सदस्य संख्या लगभग 1.4 मिलियन हैं। पूरे विश्व में करीब 49,000–50,000 क्लब हैं। देश/क्षेत्र 200 से अधिक देशों और भौगोलिक क्षेत्रों में सक्रिय।​

 

     Lionsclubs विश्व स्तर पर मुख्य काम (Global Causes) जो करते हैं उन में 

 

                  दृष्टि (Vision) सबसे प्रसिद्ध क्षेत्र, अंधत्व की रोकथाम, आंखों की जांच, मोतियाबिंद सर्जरी, दवा वितरण। SightFirst कार्यक्रम के जरिए करोड़ों लोगों को मदद करना। इसके साथ ही मधुमेह (Diabetes) जागरूकता, जांच शिविर और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता सुधारना है। बाल कैंसर (Childhood Cancer) बच्चों और उनके परिवारों की मदद करने के साथ भूख (Hunger) खाद्य सुरक्षा और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराना भी क्लब का कार्य है। सभी क्लब पर्यावरण (Environment) सफाई अभियान, वृक्षारोपण और टिकाऊ विकास करना । साथ ही आपदा राहत (Disaster Relief) प्राकृतिक आपदाओं में तत्काल और दीर्घकालिक सहायता करना है । 

 

       मानवतावादी सेवाएं (Humanitarian) के अंतर्गत जरूरतमंदों को सामान्य सहायता करते हैं। इसके साथ ही युवा विकास (Youth)

 

                लियो क्लब (युवा शाखा), छात्रवृत्ति, पीस पोस्टर प्रतियोगिता, लाइफ स्किल्स प्रोग्राम (Lions Quest) अन्य प्रमुख गतिविधियां में, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, डायलिसिस सेंटर, अस्पताल और स्कूल चलाना, गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहायता करना है।

 

                कमजोर वर्गों (बुजुर्ग, विकलांग, गरीब) की मदद करने के समुदायों को मजबूत बनाना और अंतरराष्ट्रीय समझ/शांति को बढ़ावा देना है।

 

              लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) इन कामों के लिए अनुदान (ग्रांट) देती है। 1968 से अब तक 1.3 बिलियन डॉलर से ज्यादा के ग्रांट दिए जा चुके हैं।​

 

        अंत में मैंने देखा और समझा वो ये है कि, लायंस क्लब स्थानीय स्तर पर सेवा करते हुए वैश्विक समस्याओं (स्वास्थ्य, भूख, आपदा, पर्यावरण आदि) पर काम करते हैं और “एक-एक अच्छे काम” से दुनिया बदलने का प्रयास करते हैं ताकि मानवीय मूल्यों की रक्षा हो सके। 

 

  • Related Posts

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    Spread the love

    Spread the love  सी ए शंकर अंदानी अहिल्या नगर, महाराष्ट्र               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।…

    माँ शेरावाली

    Spread the love

    Spread the love  रचनाकार – बाल कवि अनुराग बघेल  बिजराकापा खुर्द मुंगेली (लोरमी)           छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 4 views
     🇮🇳 भारत विकास की गंगा–2047  के 100 अलग-अलग विषय।

    माँ शेरावाली

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    माँ शेरावाली

    कविता – “महात्मा गांधी”

    • By User
    • October 1, 2026
    • 7 views
    कविता – “महात्मा गांधी”

    देशप्रेम

    • By User
    • October 1, 2026
    • 11 views
    देशप्रेम

    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 10 views
    सोशल मीडिया पर कथित व्यक्ति द्वारा सोसल मीडिया में पोस्ट को लेकर दीया ज्ञापन।

    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 1, 2026
    • 14 views
    दादा भैरु सुनार मनासा वरिष्ठ कवि को सम्मानित किया गया – कवि संगम त्रिपाठी।