राजेंद्र रंजन गायकवाड
(सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
किस से क्या बोलें भला, क्या हम पूछें,
बातें दिल की हैं चलो, दिल से पूछें।
आँखों में ठहरा है उल्फत का मंजर,
होंठों पर शिकवे हैं, मौन से पूछें।
कभी शब्द बन जाएं, कभी ख़ामोश गाएं,
भावों के इस मेले में, किससे पूछें?
हर धड़कन में बस एक ही ख़्याल है,
कैसे कहें हाल-ए-दिल, किससे पूछें?
हर एक सवाल में खुद से ही जूझें,
ज़िंदगी एकउलझी पहेली, किससे पूछें?






