गीत(शरद सुहावन)

Spread the love

डॉ. हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

गीत(शरद सुहावन)

जन-जन में है व्यापित खुशियाँ,

शरद सुहावन बेला है।

धूप गुनगुनी अच्छी लगती,

अद्भुत कुदरत-खेला है।।

 

दिन में सूरज-किरणें भातीं,

रात में चंदा पूनम का।

गरम बिछौना प्रमुदित करता,

जैसे उपवन सोनम का।

सब अलाव के आस-पास तो,

रहता रेलम-रेला है।।

अद्भुत कुदरत-खेला है।।

 

रबी-फसल से खेत सजे हैं,

अगल-बगल हरियाली है।

शरद-पूर्णिमा रात सुहानी,

रजनी भव्य उजाली है।

दृश्य प्राकृतिक मन हर लेते,

यद्यपि बहुत झमेला है।।

अद्भुत कुदरत-खेला है।।

 

कुछ खेतों में पीला रँग भी,

अपना रंग जमाता है।

पीला वसन पहन धरती का,

रूप अनोखा भाता है।

पीली फूली सब सरसों में,

सुंदरता का मेला है।।

अद्भुत कुदरत-खेला है।।

 

शरद सुहावन लगती उनको,

जिनको सुख-सुविधा मिलती।

उचित वस्त्र-भोजन-अभाव में,

ऋतु मनभावन भी खलती।

दिन तो कट जाता है लेकिन,

रजनी ठेलम-ठेला है।।

अद्भुत कुदरत-खेला है।।

 

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि