काव्य रत्न डॉ. रामबली मिश्र, वाराणसी, उ. प्र.।
अनकही कहानी
जीवन में अनकही कहानी।
बीत गयी अब सकल जवानी।
अनुभव अपना कह न सका मैं।
यद्यपि याद समस्त जुबानी।
यौवना मादक मोहक अतिशय।
शर्माया मन खुली न बानी।
लोग देख आकर्षित होते।
किन्तु नहीं मैं इतना ज्ञानी।
मिलने को सब उत्सुक आतुर।
हो न सका मैं इतना ध्यानी।
स्वाभिमान था मेरे अन्दर।
और बहुत मैं उत्तम शानी।
नहीं पता मुझको चल पाया।
अपने प्रति मैं खुद अज्ञानी ।









