डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
दोहा गजल
ज्ञान-शील-गुण-धर्म-तप, विद्या-पूर्ण अभाव।
रहता है जिस पुरुष में, विचरे वह पशु-भाव।।
समझो है महि-भार वह, भ्रमण करे चहुँ-ओर।
दान-भाव वंचित पुरुष, रखता क्रूर स्वभाव।।
जे नर हैं धनहीन जग, रहें न बाँधव संग।
मिलता है अपमान अति, सज्जन यही सुझाव।।
उत्तम जन गज-सिंह सँग, करें अरण्य-निवास।
पत्र-पुष्प-फल भोग कर, वल्कल-पट-पहिराव।।
लक्ष्मी सम घर मातु है, पितु अपि विष्णु समान।
विष्णु-भक्त भाई-सखा, वह गृह बिना तनाव।।
बुद्धिमान नर जगत में, होते हैं बलवान।
गिरा सिंह जा कूप में, शशक-बुद्धि-गहिराव।।
उचित ज्ञान अरु मधु वचन, धैर्य और गुण दान।
यही चार हैं सहज गुण, बिन प्रयास जग पाव।।









