नहीं फुरसत हमें इतनी

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां(राजस्थान)

 

नहीं फुरसत हमें इतनी

———————————————————

नहीं फुरसत हमें इतनी, तलाशें हम यहाँ उसको, जिसे हमराज बनायें।

नहीं सोचा कभी ऐसा, कहाँ है मीत वह अपना, जिसे हमराह बनायें।।

नहीं फुरसत हमें इतनी——————-।।

 

मिला था एक हमको ऐसा, जिसको चाहा था इतना।

किया कुर्बान जिसपे सब कुछ, मानकर ख्वाब उसे अपना।।

बहाया बहुत लहू मेरा, जुदा वह हो गया हमसे, करके हमको वह बदनाम।

नहीं मालूम कहाँ है वह, तलाशें जिसको हम जाकर, जिसे हमदर्द बनायें।।

नहीं फुरसत हमें इतनी——————-।।

 

और फिर जो मिला हमको, उसको भी प्यारी थी दौलत।

अहम था उसको सूरत का, उसके आशिक थे बहुत।।

हमारे तन से वह खेला, हमें खिलौना बनाकर, तोड़ दिया यह दिल मेरा।

नहीं हमको पसंद ऐसे, रूठना- रोना यूँ उसका, कैसे हम उसको मनायें।।

नहीं फुरसत हमें इतनी——————–।।

 

किसको हम मानें यहाँ अपना, करें विश्वास हम जिस पर।

जिसको हम बांधे बंधन में, निभायें साथ जीवनभर।।

हमें लगता है डर यह भी, उसका क्या ख्वाब होगा, कितना हमसे खुश होगा।

गुलामी हमको नहीं पसंद, हमें रहने दो जी.आज़ाद, नहीं जंजीर हमें चाहिए।।

नहीं फुरसत हमें इतनी———————-।।

 

 

 

 

 

 

  • Related Posts

    शिव-स्तुति

    Spread the love

    Spread the love  डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या, (उ0प्र0)   शिव-स्तुति गर महँ ब्याल भाल ससि सोहै। सम्भु-नेत्र तीसर बड़ मोहै ।।   भस्म-भभूति नाथ तनु धारी। सम्भू -संकर हे…

    सच सच बताओ क्या तुम

    Spread the love

    Spread the love  शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद) बारां (राजस्थान)     सच सच बताओ क्या तुम ———————————————————- सच सच बताओ, क्या तुम कल भी, हमसे मिलोगे सच ऐसे।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव-स्तुति

    • By User
    • July 18, 2025
    • 3 views
    शिव-स्तुति

    सच सच बताओ क्या तुम

    • By User
    • July 18, 2025
    • 6 views
    सच सच बताओ क्या तुम

    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    • By User
    • July 18, 2025
    • 4 views
    मोक्ष प्रदाता, संपूर्ण चराचर जगत के नाथ : काशी विश्वनाथ

    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    फिरोजपुर पुलिस और बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

    मां का संघर्ष

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    मां का संघर्ष

    दिमागी रेबीज यानी इंसान से दूरी, कुत्ते से करीबी   

    • By User
    • July 17, 2025
    • 4 views
    दिमागी रेबीज यानी इंसान से दूरी, कुत्ते से करीबी