सुनों अम्बेडकरवादियों, बंटोगे तो कटोगे।

Spread the love

गुरुदीन वर्मा  (जी.आजाद)

शिक्षक एवं साहित्यकार

बारां (राजस्थान)

 सुनों अम्बेडकरवादियों, बंटोगे तो कटोगे

———————————————————–

सुनों अम्बेडकरवादियों, बंटोगे तो कटोगे।

एकजुट रहोगे तुम दलित तो, खुशहाल रहोगे।।

लेकिन सँग-सँग तुम सभी, यह भी जरूर कहोगे।

जय जय अम्बेडकर, जय जय अम्बेडकर।—-(2)

सुनों अम्बेडकरवादियों——————-।।

तुमको अधिकार शिक्षा का, जिस संविधान ने दिया है।

उस महान संविधान का सृजन, अम्बेडकर ने किया है।।

शिक्षित बनों, संगठित होकर संघर्ष अगर तुम करोगे।

नहीं होगा तुम पर कोई जुल्म, सम्मान से तुम जीवोगे।।

लेकिन सँग-सँग तुम सभी, यह भी जरूर कहोगे।

जय जय अम्बेडकर, जय जय अम्बेडकर।—-(2)

सुनों अम्बेडकरवादियों——————–।।

जिसने दिलाया तुमको सम्मान, अहसान उसका भूलों नहीं।

उस महापुरुष के अपमान का, एक शब्द भी तुम सुनों नहीं।।

उसके बताये पथ पर अगर, अपने जीवन में चलोगे।

सारी दलित- मानव जाति का, उपकार तुम करोगे।।

लेकिन सँग-सँग तुम सभी, यह भी जरूर कहोगे।

जय जय अम्बेडकर, जय जय अम्बेडकर।—-(2)

सुनों अम्बेडकरवादियों——————–।।

बंटकर रहोगे तुम दलित तो, संविधान बदल जायेगा।

सरकारी नौकरी- चुनावों में, आरक्षण नहीं रह पायेगा।।

जनप्रतिनिधि और मंत्री, कैसे तुम देश में बन पावोगे।

एकजुट होकर ही, सम्मान- संविधान तुम बचा पावोगे।।

लेकिन सँग-सँग तुम सभी, यह भी जरूर कहोगे।

जय जय अम्बेडकर, जय जय अम्बेडकर।—-(2)

सुनों अम्बेडकरवादियों——————–।।

  • Related Posts

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    Spread the love

    Spread the love  सुल्तान अली गहलोत                                                शिक्षक…

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    Spread the love

    Spread the love    कविवर ‘सूर्य’ जी                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                      …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 4 views
    श्री सत्यनारायण मंदिर कंसारी समाज में अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता एवं दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    • By User
    • November 11, 2026
    • 13 views
    पापा, घर चलो न! (लघुकथा)

    मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक ‘हीरो’ की तरह थे। 

    • By User
    • November 11, 2026
    • 12 views

    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    • By User
    • November 11, 2026
    • 19 views
    खाली मन का होना ज्यादा जरूरी है – तभी शांत और सुखी रह पाओगे।

    कर्मफल (भाग 27)  

    • By User
    • November 11, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 27)