रंगों की फुहार भरी काव्य गोष्ठी संपन्न।

Spread the love

साहित्य सम्पादक जबलपुरः संगम त्रिपाठी।

 

रंगों की फुहार भरी काव्य गोष्ठी संपन्न।

 

जबलपुऱः बासंती बहार, रंगों की फुहार।

सशक्त हस्ताक्षर की 34 वीं काव्य गोष्ठी श्री जानकी रमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई। प्रथमतः संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों का अपनी वाणी से अभिनंदन किया၊ सरस्वती वंदना सस्वर प्रकाश सिंह ठाकुर प्रकाश ने की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से विभूषित शिक्षाविद् डॉ. संध्या जैन श्रुति, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि बालमुकुंद लखेरा ढीमर खेड़ा, प्रदीप गुप्ता वानप्रस्थ ग्रुप के संस्थापक, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण मंचमणि,मंगल भाव डॉ. विजय तिवारी किसलय के रहे।

इस शुभ अवसर पर सशक्त हस्ताक्षर द्वारा डॉ. संध्या जैन श्रुति को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु, एवं बालमुकुंद लखेरा को सशक्त हस्ताक्षर की गोष्ठी में नियमित उपस्थिति व प्रस्तुति हेतु शाल,कलमश्री, मानपत्र भेंट कर साहित्य सेवा सम्मान प्रदान किया गया ၊ मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते बताया होली स्नेह और प्रेम का त्यौहार है ၊ डॉ. हरिशंकर दुबे ने सद्भाव का उत्सव बताया।

अधिकांश कविताओं में मधुमास की सुंदर छटा और होली के रंगो में पगी प्रस्तुतियाँ रही। गोष्ठी की शुरुआत भेड़ा घाट से पधारे कुंजीलाल चक्रवर्ती निर्झर ने हास्य व्यंग्य से भरपूर रचना पढ़कर सबको खूब गुदगुदाया। बालमुकुंद लखेरा, कछार गाँव से पधारे अखिलेश खरे अखिल ने पचेली के सुंदर दोहे पढ़े। इंद्राना से पधारे इंद्रसिंह राजपूत ने शानदार प्रस्तुति दी। महासचिव गुलजारी लाल जैन ने हास्य व्यंग्य से खूब हंसाया၊

अध्यक्ष मदन श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव की प्रस्तुतियाँ प्रभावपूर्ण रहीं। आकाशवाणी कलाकार लखन लाल रजक ने भी खूब तालियाँ बटोरी। प्रकाश सिंह ठाकुर, उमेश साहू ओज, अमर सिंह वर्मा ने लगातार मंच को ऊंचाईयाँ देते रहे ၊ कालीदास दास ताम्रकार काली ने भी खूब हंसाया। युवा कवि ने इश्क भी एक रंग पर शानदार रचना पढ़ी आरती श्रीवास्तव की प्रस्तुति बासंती छटा पर थी ၊ ज्योति प्यासी की रचना वियोग श्रृंगार से भरपूर दिल से सृजित थी। संदीप खरे युवराज ने देश, समाज में व्याप्त बिडम्बाओं का कारण कुर्सी को बताया। सलाहकार कवि संगम त्रिपाठी की रचना देश भक्ति के रंग से भरपूर रही। डॉ. संध्या जैन श्रुति, राजेश पाठक प्रवीण, डॉ विजय तिवारी किसलय ने मंच को चरम ऊँचाईयों पर पहुंचाया। आलोक पाठक की गरिमामय उपस्थिति रही। संचालन गणेश श्रीवास्तव प्यासा, आभार प्रदर्शन मदन श्रीवास्तव ने किया।

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि