त्रिपदियाँ

Spread the love

 डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)

       

         त्रिपदियाँ

नहीं पूछना देव कहाँ पर?

हो नारी-सम्मान जहाँ पर।

हो न कभी अपमान वहाँ पर।।

———————————–

अजस्र स्रोत ममता का नारी,

नारी-हृदय सदा उपकारी।

होती यह अनुपम छवि-धारी।।

————————————

अमित शक्ति-भंडार यही है,

सहन-शक्ति-आगार यही है।

सृष्टि-सृजन-आधार यही है।।

———————————–

गृहिणी-कुशल प्रबंधिका नारी,

विदुषी,प्रखर शिक्षिका नारी।

अब तो राष्ट्र-रक्षिका नारी ।।

————————————

कुशल प्रशासन करने वाली,

लक्ष्मी-सीता,दुर्गा-काली ।

लगती पर वह भोली-भाली।।

———————————–

नारी होती कला-प्रवीणा,

माँ सरस्वती-झंकृत वीणा।

कभी न साहस-बल की क्षीणा।।

———————————–

माँ का आँचल शीतल चंदन,

मातु चरण का नित-नित वंदन।

हर विधि नारी का अभिनंदन!!

 

  • Related Posts

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    बालमन को लुभाने वाली मनोरंजक एवं संवेदनशील कविताओं से सजी पठनीय कृति ‘प्रज्ञान’।

    Spread the love

    Spread the love  ✍️  डा. सत्यवान सौरभ                                               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि