संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
जीवन सादा, तनाव आधा…!
ये जीवन जितना सादा होगा,
तनाव उतना ही आधा होगा।
संबंधों का एक ऐसा ही वृक्ष है,
भावनाओं का ये खिला पुष्प है।
इसके आगे कोई भी झुक जाता,
स्नेह बंधन यहॉ मुखरित पाता।
ये जीवन जितना सादा होगा,
तनाव उतना ही आधा होगा।
इस बंधन को कर दो अंकुरित,
इसे शब्दों से कर दों प्रचुरित।
ना रखों मन में कोई दुर्भावना,
सदा रखों रिश्ते में सद्-भावना।
ये जीवन जितना सादा होगा,
तनाव उतना ही आधा होगा।
नहीं है जीवन कभी-भी सरल,
कम होता जा रहा है अविरल।
इसे ‘जी‘ लो, रस को ‘पी‘ लो,
टूटे रिश्तें तो धागे में पिरों लो।









