बादशाह हाथ जोड़े माता हो महान्…!

Spread the love

संजय एम तराणेकर

इन्दौर, (मध्यप्रदेश)

 

 

बादशाह हाथ जोड़े माता हो महान्…!

 

सीकर-जयपुर मार्ग पर हैं गोरिया,

जीणमाता प्राचीन मंदिर फूलोरिया।

इनका वास्तविक नाम जयंती माता,

घने जंगलों से घिरा हुआ यह पाता।

मंदिर ये दक्षिण प्रवेशद्वार पूर्वमुखी।

जब भी हो माँ के दर्शन होते हैं सुखी।

 

सीकर-जयपुर मार्ग पर हैं गोरिया,

जीणमाता प्राचीन मंदिर फूलोरिया।

अष्टभुजा आदमकद मूर्ति प्रतिस्थापित,

पीतल का सिर कंकालीमाता ज्ञापित।

पश्चिम में हैं महात्मा का तप स्थान,

जहाँ संपूर्णता से ही मिलता है ज्ञान।

 

सीकर-जयपुर मार्ग पर हैं गोरिया,

जीणमाता प्राचीन मंदिर फूलोरिया।

शेखावाटी के मंदिरों को करने ध्वस्त,

भेजी एक विशाल सेना करने पस्त।

माता ने सबसे बड़ा चमत्कार किया,

औरंगजेब की सेना को ही भगा दिया।

 

सीकर-जयपुर मार्ग पर हैं गोरिया,

जीणमाता प्राचीन मंदिर फूलोरिया।

हर्ष पर्वत पर शिव व हर्षनाथ भैरव,

मंदिर खंडित करने आ रहे थे वैरव।

पुजारियों के आर्त स्वर माँ से विनय,

जीण ने भंवरे छोड़ किया आक्रमण।

औरंगजेब की शाही सेना लहूलुहान,

बादशाह हाथ जोड़े माता हो महान्।

(शब्द: भंवरे यानि बड़ी मधुमखियां।) 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि