गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
आबाद हो तुम सिर्फ मुझसे
————————————————————-
तुम्हारे लबों पे ये जो हंसी है, तुम आज खुश हो यहाँ जिससे।
नहीं और किसी से तुम सच में, आबाद हो तुम सिर्फ मुझसे।।
तुम्हारे लबों पे ये जो हंसी है———————–।।
तेरा दामन जो आज इतना महक रहा है।
तेरा चेहरा जो आज इतना चमक रहा है।।
तेरा हुस्न जो आज, इतना चहक रहा है।
नहीं और किसी से तुम सच में, रोशन हो तुम सिर्फ मुझसे।।
तुम्हारे लबों पे ये जो हंसी है——————–।।
तेरे घर के आँगन में, दीप जो जल रहा है।
तेरे उस चमन में, फूल जो खिल रहा है।।
उस तस्वीर में चेहरा, जो हँस रहा है।
नहीं और किसी से तुम सच में, खुशहाल हो तुम सिर्फ मुझसे।।
तुम्हारे लबों पे ये जो हंसी है———————।।
नसीब और इज्जत, हमसे पाई है तुमने।
और हमसे ही पाई है, यह शौहरत तुमने।।
तुमको दिया है क्या, बोलो और किसी ने।
नहीं और किसी से तुम सच में, मकबूल हो तुम सिर्फ मुझसे।।
तुम्हारे लबों पे ये जो हंसी है———————–।।






