डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
दोहे
कभी न वापस आ सके, तरकश-प्रेषित-तीर।
पीछे मुड़ भागे नहीं, रण से बाँका वीर।।
चोली-दामन के सदृश, बंधन तरकश-तीर।
बिना आतमा व्यर्थ तन, यही सत्य गंभीर।।
बल्लम-बरछा-तीर सँग, तोप और तलवार।
गया ज़माना बीत वह, अब तो हो बम्बार।।
दुश्मन की ललकार सुन, सैनिक हो तैयार।
करके रक्षा राष्ट्र की, देते कर्ज उतार।।
अंत समस्या का, सुनो, होता कभी न युद्ध।
मिलता हल उसका तभी, रहे सोच जब शुद्ध।।






