पृथ्वी हमारे अस्तित्व का आधार…!

Spread the love

संजय एम तराणेकर

(कवि, लेखक व समीक्षक)

इन्दौर, (मध्यप्रदेश)

 

22 अप्रैल – विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष

 

पृथ्वी हमारे अस्तित्व का आधार…!

 

राजा पृथु ने धरती का किया दोहन,

हुई ये धरा समतल उपजाऊ मोहन।

भारत में पृथ्वी को माता कहा जाता,

राजा का पूरी पृथ्वी से ही रहा नाता।

सबसे पहले धरती पे उगाया अनाज,

संपूर्ण विश्व पे पृथु ने ही किया राज।

 

राजा पृथु ने धरती का किया दोहन,

हुई ये धरा समतल उपजाऊ मोहन।

सुबह नींद से जाग करों चरण स्पर्श,

जीवन सुखदायी हो धरा पे हो हर्ष।

माता भूमिः पुत्रोअहम पृथिव्याः मंत्र,

धरती पे पैर रख उच्चारण करों यत्र।

 

राजा पृथु ने धरती का किया दोहन,

हुई ये धरा समतल उपजाऊ मोहन।

संस्कारों में जन्म से लेकर मृत्यु तक,

कृषि से लेकर भवन के निर्माण तक।

‘पृथ्वी’ आराधना शुभ कार्यों में होती,

अन्न,जल,औषधि,फलफूल,वस्त्र देती।

 

राजा पृथु ने धरती का किया दोहन,

हुई ये धरा समतल उपजाऊ मोहन।

हम धरती के ऋण से कभी न मुक्त,

सबकुछ असीम दें कर देती हैं तृप्त।

पृथ्वी हमारे अस्तित्व का आधार है,

दिया हमें जो आश्रय ये उपकार हैं।

 

 

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)