शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे
———————————————————–
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे, कितना है हमको यहाँ प्यार तुमसे।
अपने ही दिल से तुम यह बात पूछो, चाहता है तुम्हें कौन सच्चे दिल से।।
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे——————-।।
मालूम नहीं क्या खूबी है तुझमें, चाहता है जिससे यह दिल तुमको।
मिट जाते हैं गम दिल में जो है, मिलती है खुशी क्यों तुमसे ही हमको।।
रहता है लबों पे किसका नाम हरदम, करते हैं बातें, यहाँ हम किससे।
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे——————।।
दीपक यहाँ जो यह जल रहा है, रोशन किसके लहू से यह हो रहा है।
हमने बिछाये हैं क्यों फूल जमीं पर, गुलशन इतना क्यों यह महक रहा है।।
तारीफ इतनी क्यों की है तुम्हारी, हम है वफ़ा क्यों, यहाँ पर तुमसे।
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे——————-।।
रजा कौनसी बाकी रही है तुम्हारी, मुकम्मल हमने जो यहाँ नहीं की है।
सोचो जरा तुम यह बात दिल से, ख़ुशी तुमको यहाँ इतनी किसने दी है।।
किसके लिए हम करते हैं दुहा, समझ लो यह सच मिली इस नजर से।
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे———————-।।
किसने सजाई होगी तेरी तस्वीरें इतनी, तुमको खुशी अपनी कहकर।
तोड़े हैं रिश्तें किसने सभी से, अपने जीवन का ख्वाब तुम्हें मानकर।।
रहते हैं करीब क्यों तुम्हारे हम, पढ़ लो जरा जी.आज़ाद गज़ल से।
पूछो नहीं तुम यह बात हमसे———————–।।






