गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
जबकि मैं तो चाहता हूँ—————- ?
——————————————————————–
जबकि मैं तो चाहता हूँ———— ?
तुमको महकाना फूलों की तरहां,
बहार तुम्हारे चमन में लाना,
अपनी खुशबू से तुमको हर्षाना,
मगर तुम भी तो खोलो अपने लब।
जबकि मैं तो चाहता हूँ———— ?
तुमको चमकाना दीपक की तरहां,
रोशनी तुम्हारे आँगन में करना,
अपने प्रकाश से रास्ता तुमको दिखाना,
मगर उमंग तुझमें भी तो हो।
जबकि मैं तो चाहता हूँ————- ?
आबाद करना तुमको जिंदगी में,
हर खुशी देना तुमको जिंदगी में,
ख्वाब तुमको मानकर अपनी जिंदगी में,
मगर चाहत तुम्हारे दिल में भी तो हो।
जबकि मैं तो चाहता हूँ———– ?
हमेशा तुमको अपने साथ रखना,
अपनी हर वफ़ा तुमसे निभाना,
अपनी जिंदगी तुमपे कुर्बान करना,
क्योंकि मुझको सिर्फ तुमसे प्यार है,
मगर तुमको भी तो मुझसे प्यार हो,
और साथ तू भी तो दे मेरा।
जबकि मैं तो चाहता हूँ————— ?







