नायक जीतेन्द्र सिंह, कीर्ति चक्र।

Spread the love

हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश

नायक जीतेन्द्र सिंह, कीर्ति चक्र

एक सैनिक अपनी मातृभूमि के लिए सदैव अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए तैयार रहता है चाहे वह युद्ध का मैदान हो या शांति काल में आम सैनिक जीवन । सेना के आदर्श वाक्य “सर्विस बिफोर सेल्फ” की भावना उसके दिल और दिमाग में कूट कूट कर भरी होती है और इसी भावना के चलते वह देश हित को सर्वोपरि मानकर वह जो कर गुजरता है, वह आम आदमी के वश से बाहर होता है । जनपद आगरा के एक ऐसे ही वीर सैनिक नायक जीतेन्द्र सिंह ने ऑपरेशन रक्षक में वह अभूतपूर्व साहस दिखलाया कि सुनने वाले भी हतप्रभ रह गए। 27 अप्रैल, 2022 को 44 राष्ट्रीय राइफल्स को पुलवामा ज़िले में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इन आतंकवादियों के सफाये के लिए 44 राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा एक ऑपरेशन शुरू किया गया । नायक जीतेन्द्र ने आतंकवादियों को देख लिया । आतंकवादी लगातार नायक जीतेन्द्र सिंह की ओर ग्रेनेड फेंक रहे थे और घेरा तोड़ने की लगातार कोशिश कर रहे थे। इसी बीच नायक जीतेन्द्र को ग्रेनेड का एक टुकड़ा आ लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल होने के बाद भी साहस दिखाते हुए नायक जीतेन्द्र रेंगते हुए घर की ओर बढ़े और मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, दूसरे आतंकवादी ने फिर से नायक जीतेन्द्र की ओर ग्रेनेड फेंके और अंधाधुंध गोलीबारी की, जिससे उन्हें कई गोलियां लगीं। अपने साथी सैनिकों के लिए खतरे को महसूस करते हुए, नायक जीतेन्द्र सिंह ने साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए, आतंकवादी की ओर रेंगते हुए बढ़ना जारी रखा और कुछ देर बाद उसे भी घायल कर दिया। इस दौरान काफी रक्तस्राव हो चुका था। ज्यादा रक्तस्राव होने के कारण वह बेहोश हो गए और उन्हें 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

नायक जीतेन्द्र सिंह के अदम्य साहस, वीरता और अनुकरणीय पहल के कारण एक कट्टर आतंकवादी को मार गिराने और दूसरे को घायल कर अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, नायक जीतेन्द्र सिंह को “कीर्ति चक्र” से सम्मानित किया गया। नायक जीतेन्द्र सिंह ने दिसंबर, 2021 से तीन अभियानों में प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में असाधारण वीरता और साहस का प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप सात आतंकवादियों को मार गिराया गया।

नायक जीतेन्द्र सिंह का जन्म 20 जुलाई 1990 को जनपद आगरा की तहसील फतेहाबाद के गाँव धौरा में श्रीमती गिरजा देवी और श्री गुन्नाम सिंह के यहाँ हुआ था । इन्होने अपनी मैट्रिक तक की स्कूली शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज फतेहाबाद से पूरी की और 07 दिसम्बर 2010 को भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में भर्ती हो गए । नायक जीतेन्द्र सिंह अपना प्रशिक्षण पूरा करने के पश्चात 21 राजपूत रेजिमेंट में पदस्थ हुए और ऑपरेशन के समय 44 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे । इनका विवाह 07 मई 2014 को श्रीमती सुमन देवी से हुआ । इनके दो पुत्र अल्पेश सिंह और पीयूष सिंह हैं । इनके परिवार में इनके माता पिता और एक छोटा भाई प्रमोद सिंह, दो बहन राजेश और सीमा हैं। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश का यह वीर अपने देश की सुरक्षा में सेवारत है।

हरी राम यादव

  • Related Posts

    देश के बेमिसाल लाल : लाल बहादुर शास्त्री

    Spread the love

    Spread the love  हरी राम यादव  अयोध्या, (उ. प्र.)          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)            देश के बेमिसाल लाल : लाल बहादुर शास्त्री  …

    लाल बहादुर शास्त्री : श्रम, धीरज और देशप्रेम ही जिनकी पूंजी थी।

    Spread the love

    Spread the love  अंजनी सक्सेना              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   लाल बहादुर शास्त्री : श्रम, धीरज और देश                …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि