ब्यूरो कुमाऊं : दयानन्द कठैत (अल्मोडा)
आज दिनाक़ 06/08/2024 को नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। वही बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से राष्टीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम बनाया जा रहा है। जिसमें भगवत जी और सुचिता भट्ट जी ने तम्बाकू के बारे में बताया की तम्बाकू खाने से कितनी बीमारियां होती हैं। और तम्बाकू से कितनी लोगों कि जान चली जाती है। इसलिए हमें खुद जागरूक होना पड़ेगा और लोगों को जागरूक भी करना पड़ेगा। बैठक में जिला युवा आधिकारी दिवाकर भाटी,संदीप सिंह नयाल, आरुषि बिष्ट,पूजा बिष्ट, पिंकी,कमल टम्टा, रविंद्र, पूनम डंगवाल, दीपक गिरि,महिंद्रे महरा , विवेक सुयाल, भावना पाण्डे, भारती पाण्डे आदि वॉलियंटर लोग उपस्थित थे।







