पंकज सीबी मिश्राः (प्रभारी सम्पादक) जौनपुर उ. प्र.।
जौनपुर के बशारतपुर में आयोजित हुआ ऐतिहासिक कुश्ती दंगल।
जौनपुरः जनपद के बशारतपुर के ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया गया 100 वर्षों से निरंतर चले आ रहे इस दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह रहे दंगल शुक्रवार को दोपहर में चालू हुआ दंगल शुरू होने से पहले ही लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी रही आयोजन में अपनी अहम भूमिका प्रतिवर्ष की भाती इस वर्ष बड़े ही उत्साह के साथ मुख्य आयोजक व बीजेपी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मल्हनी सतीश सिंह द्वारा निभाया गया देश के कोने – कोने से पहलवानों को बुलाया गया, जौनपुर की माटी से गया पहलवान द्वारा ही भारत के अलग-अलग प्रदेश के दिग्गज पहलवानों को आमंत्रित किया गया। पहलवानों के दाव पेच को देखकर वहां उपस्थित जनता रोमांचित हो उठी इसी संदर्भ में सतीश सिंह से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि 100 वर्षों से हमारे यहां दंगल का आयोजन किया जा रहा है। अपने परिवार की परंपरा को आगे बढाते हुए हम भी यह आयोजन को कई वर्षों से कराते आ रहे हैं। इस वर्ष हर वर्ष की भांति अधिक से अधिक व दिग्गज पहलवान को बुलाया गया। जनपद के पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा नें बताया कि यहां उपस्थित दर्शक बहुत ही आनंदित हुए हमारा प्रयास रहेगा की अगली वर्ष इससे भी अच्छा आयोजन किया जाये उनके द्वारा डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ को भी धन्यवाद किया और कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कार्यक्रम में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। और कहां समाज से जुड़े कार्यक्रमों में डॉक्टर साहब का योगदान सदैव रहता है। मूलरूप से इसी गांव के निवासी है। और कोरोना काल में इनका जनपद में महत्वपूर्ण योगदान रहा।







