भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन समिति गहमर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह का हुआ निधन।

Spread the love

 ब्यूरोः  हरी राम यादव,  सूबेदार मेजर (आनरेरी)

 

भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन समिति गहमर के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह का हुआ निधन।

 

          गहमरः सैनिकों की खान कहा जाने वाला जनपद गाजीपुर का गांव गहमर जो कि अपने आप में एक इतिहास है। इस गांव को एशिया और भारत का सबसे बड़ा गांव होने का भी गौरव प्राप्त है। इस गांव में लगभग हर घर से कोई न कोई सैनिक रहा है या वर्तमान में है। इस गांव में सेवानिवृत्त सैनिकों के हित के लिए “भूतपूर्व सैनिक सेवा संगठन समिति गहमर” बनायी गयी है । सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह इस समिति के अध्यक्ष थे जिनका कल 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह भारतीय सेना की आर्डिनेंस कोर से सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आज उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह बहुत ही शालीन और सुलझे हुए व्यक्ति थे। गहमर पर अपनी पुस्तक के लिए एक लेख लिखने के दौरान इन पंक्तियों के लेखक की कई बार उनसे बात हुई थी।

 

आपको बताते चलें कि इस गांव की कुल आबादी लगभग 1.35 लाख है। यह गांव 22 टोलों में बंटा हुआ है। सूबेदार मेजर मार्कंडेय सिंह जी के निधन से गहमर में शोक व्याप्त है।

 

 

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि