ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर विभिन्न विकासखंडों में बहुउद्देशीय/चिकित्सा शिविरों का किया जाएगा आयोजन।
अल्मोड़ाः सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा, सुशासन और विकास’ की थीम पर जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन देहरादून के निर्देशों के क्रम में सरकार के तीन वर्ष पूरे होने ‘जनसेवा’ थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनांक 25मार्च 2025 को विकासखंड भिकियासैंण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज में, दिनांक 26मार्च को विकासखंड हवालबाग के विकासखंड सभागार में, विकासखंड चौखुटिया के बाखली मैदान में, विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कालेज खुमाड़, विकासखंड धौलादेवी के गांधी इंटर कालेज पनुवानौला में, दिनांक 27मार्च को विकासखंड भैसियाछाना के रामलीला मैदान धौलछीना में, विकासखंड द्वाराहाट के श्री शीतला पुष्कर रामलीला मैदान द्वाराहाट में, दिनांक 28मार्च को विकासखंड लमगड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा में, दिनांक 29मार्च विकासखंड ताकुला के सोमनाथ ग्राउंड सोमेश्वर में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे संपूर्ण तैयारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी के संबंधित अपने अपने विभागों से संबंधित विभागीय स्टॉल अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करेंगे।









