ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पुलिस ने 100 लोगों का किया चालान।
अल्मोड़ाः जिले के कई सार्वजनिक स्थलों और सड़कों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले लगभग 100 लोगों का चालान किया गया।
सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों से 50 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि नियमों और कानूनों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।









