ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अम्याड़ी-कुणकोली मार्ग के सुधारीकरण के लिए 2.5करोड़ रुपए स्वीकृत।
रानीखेत (अल्मोड़ा): रानीखेत तहसील के म्याड़ी-कुणकोली मार्ग की खराब हालत को सुधारने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मार्ग के सुधारीकरण के लिए ढाई करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं।
मार्ग का निर्माण करीब दस वर्ष पहले हो चुका है लेकिन देखरेख के अभाव में इसकी हालत खस्ताहाल हो गई है। स्थानीय विधायक प्रमोद नैनवाल ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखा था।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मार्ग के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इधर विधायक नैनवाल ने बताया कि शीघ्र ही सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।







