मीडिया प्रभारीः गुरुदीन वर्मा।
नांदिया में नवनियुक्त प्रधानाचार्य खत्री का ग्रामीणों द्वारा स्वागत-सम्मान।
—————————————————————— नांदिया(पिण्डवाड़ा/राजस्थान): सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गांव में नवनियुक्त प्रधानाचार्य देवेश खत्री का सोमवार 21 अप्रैल 2025 को स्थानीय गाँव के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार स्थानीय विद्यालय में सितम्बर 2023 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त था, इस पद पर गत शनिवार 19 अप्रैल 2025 को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत देवेश खत्री द्वारा कार्यग्रहण कर लिया गया। नये प्रधानाचार्य के विद्यालय में ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई और गाँव के गणमान्य व्यक्तियों ने आज विद्यालय आकर नये प्रधानाचार्य का माला पहनाकर स्वागत- सम्मान किया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य खत्री ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक उन्नति का ग्रामीणों को पूरा विश्वास दिलाया।
इस अवसर समाजसेवी जोराराम देवासी, वार्ड मेम्बर प्रकाश बंजारा, समाजसेवी थानाराम देवासी, समाजसेवी हरीशजी बंजारा, सांकलाराम देवासी समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।






