शंकरलाल जिलाध्यक्ष व गोपाल कृष्ण जिला मंत्री निर्वाचित।

Spread the love

शंकरलाल जिलाध्यक्ष व गोपाल कृष्ण जिला मंत्री निर्वाचित।

—————————————————————

                      सिरोही (राजस्थान):-राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ सिरोही के चुनाव बहुद्देशीय पशु चिकित्सालय नवीन भवन सिरोही के आॅडिटोरियल हाॅल में निर्वाचन अधिकारी शिक्षक नेता एवं अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र गहलोत के सानिध्य में एवं प्रदेश पर्यवेक्षक गिरधारी लाल तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुए जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध शंकरलाल तांबियाड को चुना गया साथ ही जिला मंत्री के पद पर गोपाल कृष्ण उपाध्याय को चुनाव में मतदान के आधार पर निर्वाचित घोषित किया गया।

शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार निर्वाचन अधिकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष के धर्मेंद्र गहलोत ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी संसाधन के अभाव भी बेहतर कार्य कर रहा हैं। महासंघ पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों की सेवा में आने वाली हर समस्या का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता से करेगा। प्रदेश पर्यवेक्षक गिरधारीलाल तिवारी ने कर्मचारियों को आने वाली समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष रखेगा। पशु चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा किये जाने वाले कार्यो की प्रशन्सा की।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शंकरलाल तांबियाड ने कहा कि काफी लम्बे समय से कर्मचारियों की मांगों को आगे रखने का प्रयास किया हैं लेकिन कुछ समय से संगठन में जिलाध्यक्ष नहीं होने से सक्रियता कम थी। लेकिन अब महासंघ के सहयोग से अधिक सक्रिय रहेगा। निर्वाचन पर सभी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला मंत्री गोपाल कृष्ण उपाध्याय ने कर्मचारियों की सेवारत समस्याओं के प्रति प्रत्येक कर्मचारी को संघर्षशील रहने की आवश्यकता जताई।

निर्वाचन अधिकारी गहलोत ने कहा कि जिलाध्यक्ष पद पर शंकरलाल तांबियाड का निर्विरोध निर्वाचन होने के साथ ही जिला मंत्री के पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में होने से मतदान हुआ जिसमें गोपाल कृष्ण उपाध्याय को 40 वोट मिले एवं उत्तमसिंह देवडा को 35 वोट मिले। 5 वोट के अन्तर से गोपाल कृष्ण उपाध्याय विजय घोषित हुए। विजेता को प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव का नजारा दिलचस्प रहा। इस अवसर पर उदयपुर के जिलाध्यक्ष खेमराज मीणा, शिक्षक संघ प्रगतिशील के रमेश रांगी, संजय कुमार रैगर, महेश चन्द्र स्वामी, संदीप कुमार यादव, नरेश चैधरी, सुरेश कुमार कन्डेला, विशनलाल शर्मा, बिहारीलाल अग्रवाल, गणेशराम, नवीन कुमार, सुरेशकुमार, मिठेशकुमार, भाग्यदत्य डौडियार, प्रवीण कुमार, विरेन्द्रसिंह शेखावत, राजेन्द्रकुमार, गजराजसिंह, प्रेम सुख गौड, मोनिका बलई, उत्तम सिंह देवड़ा मिनाक्षी कंवर, अशोक कुमार यादव, विरेन्द्र कुमार सहित सैकडो कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने विचार व्यक्त कर समस्या से अवगत कराया।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)