केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर करें प्रचार प्रसार : दुष्यंत गौतम। 

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

केदारनाथ विधान सभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर करें प्रचार प्रसार : दुष्यंत गौतम। 

केदारनाथ विधान सभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ। 

                ऊखीमठः  केदारनाथ विधान सभा के अगस्त मुनि में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया । इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

उपचुनाव संचालन समिति के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री/ उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बैठक की जिसमें उपचुनाव के प्रचार प्रसार के बारे में चर्चा की गई किन स्थानों पर रैलियां का आयोजन किया जाएगा कहां पर जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं की जाएगी पूरे रोड मैप को लेकर चर्चा की गई।

आज की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कहना है कि पार्टी हमेशा से महिला सशक्तिकरण की समर्थक रही है महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है जिस तरह से महिलाओं के आर्थिक उत्थान को लेकर पार्टी काम कर रही है इससे केदारनाथ की नारी शक्ति का अपार जन समर्थन भाजपा को मिल रहा है । उनका कहना है कि भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे । भाजपा केदारनाथ में जीत को हासिल करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार ने केदारनाथ के विकास के लिए पिछले 10 सालों से निरंत काम किया है पिछले चुनाव में भी केदारनाथ की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। इस बार भी केदारनाथ की जनता भाजपा को जीत दिलाएगी। जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिलेगा। उनका कहना है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं । जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।

आज के इस बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार जिला प्रभारी ऋषि कांडपाल, जिला सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ,विधायक रुद्रप्रयाग भारत सिंह चौधरी , अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक दान सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह, विधायक घनशाली शक्ति लाल शाह, जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, पूर्व प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा कुलदीप नेगी आजाद , कुलदीप रावत, बीना बिष्ट के साथ भारी संख्या में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि