राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग’ स्मृति सम्मान से रामदत्त द्विवेदी सम्मानित।

Spread the love

ब्यूरो मुरादाबादः  ई. राशिद हुसैन।

 

 

डॉ. मनोज रस्तोगी

संस्थापक

साहित्यिक मुरादाबाद 

 

 

राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग’ स्मृति सम्मान से रामदत्त द्विवेदी सम्मानित।

 

 साहित्यिक मुरादाबाद की ओर से राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग की जयंती पर किया गया आयोजन।

 

 

             मुरादाबादः मुरादाबाद मंडल के साहित्य के प्रसार एवं संरक्षण को पूर्ण रूप से समर्पित संस्था साहित्यिक मुरादाबाद की ओर से साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग की जयंती पर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पण एवं सक्रियता के लिए वयोवृद्ध साहित्यकार रामदत्त द्विवेदी को अंगवस्त्र, मानपत्र, श्रीफल भेंट कर राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य कला मंच ,वर्णन प्रकाशन, हेमा तिवारी भट्ट और मनोज मनु द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।

मिलन विहार स्थित आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह का शुभारंभ मनोज व्यास द्वारा स्मृतिशेष पंडित मदन मोहन व्यास रचित मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुआ। साहित्यिक मुरादाबाद के संस्थापक डॉ मनोज रस्तोगी ने स्मृतिशेष राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि 12 जून 1934 को जन्में राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग ने हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं में लेखन किया। उनकी तीन कृतियां अर्चना के गीत, शकुंतला और मैंने कब ये गीत लिखे हैं प्रकाशित हो चुकी हैं। अप्रकाशित रचनाओं में मुक्तक शतक (मुक्तक संग्रह), गहरे पानी पैठ (लघुकथा संग्रह), श्रृंगारिकता( मुक्त छंद), सीख बड़ों ने हमको दी (बालोपयोगी कविताएं), भूली मंजिल भटके राही, अंबर के नीचे (कहानी संग्रह), अंतर्दृष्टि , लेखांजलि, साहित्य के गवाक्ष में मुरादाबाद (मुरादाबाद के साहित्यकारों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विवेचनात्मक लेख) उल्लेखनीय हैं। उनका देहावसान 17 दिसंबर 2013 को हुआ।

कार्यक्रम सह संयोजक जितेन्द्र कुमार जौली ने सम्मानित विभूति रामदत्त द्विवेदी का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि 30 जून 1937 को रामपुर की तहसील शाहबाद में पंडित गोपाल दत्त द्विवेदी एवं कैलाशो देवी के पुत्र के रूप में जन्में रामदत्त द्विवेदी हिन्दी साहित्य के प्रति समर्पित भाव से सक्रिय हैं। उनकी दो काव्य-कृतियां ‘हम अंधेरों को मिटायें’ और ‘खुद को बदलना होगा’ प्रकाशित हो चुकी हैं। वह हिन्दी साहित्य संगम के अध्यक्ष भी हैं।

इस अवसर पर साहित्यकारों द्वारा राजेन्द्र मोहन शर्मा श्रृंग के गीतों की प्रस्तुति भी की गई। मनोज मनु ने उनका गीत …. ज्योति की राह पर रख दिए जो चरण, वे चरण बढ़ गए फिर रुके ही नहीं, मीनाक्षी ठाकुर ने उनका गीत लग रही आज है आज इस देश में तुम गगन से अंगारे गिराओ नहीं प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ महेश दिवाकर ने कहा कि छह दशक से भी अधिक हिन्दी की निरंतर बहुआयामी सेवा करने वाले राजेंद्र मोहन शर्मा ‘श्रृंग’ साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य संगम’ के संस्थापक अध्यक्ष थे।

मुख्य अतिथि बृजेंद्र सिंह वत्स ने कहा राजेंद्र मोहन शर्मा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं ।

डॉ अजय अनुपम ने कहा उन्होंने मुरादाबाद में अंग्रेजी हटाओ आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रीकृष्ण शुक्ल ने कहा कि वह ऋतुराज उपनाम से कहानियां लिखा करते थे, मच्छर मुरादाबादी उपनाम से हास्य कविताएं लिखते थे और गीतोंं का सृजन श्रृंग उपनाम से करते थे। हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने हस्तलिपि में एक साहित्य संवाद नामक मासिक पत्र भी निकाला जिस में कविता, कहानी,संस्मरण आदि सम्मिलित रहते थे।

डॉ प्रेमवती उपाध्याय ने कहा सहज सरल व्यक्तित्व के धनी और हिन्दी को समर्पित

स्मृतिशेष राजेन्द्र मोहन शर्मा साहित्यिक पाठशाला के अनुशासित प्राध्यापक थे।

विज्ञान कथा लेखक राजीव सक्सेना ने कहा उन्होंने न केवल साहित्य सृजन किया बल्कि युवा साहित्यकारों की एक पौध भी तैयार की ।

कार्यक्रम संयोजक योगेन्द्र वर्मा व्योम का आलेख प्रस्तुत करते हुए आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ ने कहा श्रृंग जी के गीतों में श्रंगार और प्रकृति चित्रण के साथ साथ छायावाद की छाया भी दिखाई देती है। उनके गीतों की भाषा आम जनभाषा के साथ साथ विशुद्ध संस्कृतनिष्ठ हिन्दी भी है।

इसके अतिरिक्त डॉ कृष्ण कुमार नाज, डॉ पूनम बंसल, डॉ प्रदीप शर्मा, हेमा तिवारी भट्ट, चंद्रहास कुमार हर्ष, अशोक विद्रोही, अल्पना मिश्रा, खुशबू शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर दुष्यंत बाबा, वीरेंद्र सिंह बृजवासी, प्रदीप विरल, घनश्याम सिंह चौहान, रूप चंद्र गोयल, जिया जमीर, फरहत अली, नकुल त्यागी, मोहम्मद जावेद, धवल दीक्षित, पदम सिंह बेचैन, नकुल त्यागी, श्याम रस्तोगी, मुकुल व्यास, एल एस तोमर, अमर सक्सेना, कमल शर्मा, विवेक कुमार निर्मल, शर्मिष्ठा मिश्रा, राखी शर्मा, नीति शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि