ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
https://we.tl/t-eryvsgivk3
फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में चार किलो 916 ग्राम हेरोइन पकड़ी।
पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 नशा तस्कर।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी दी।
नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा
पंजाब में फिरोजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चार किलो 916 ग्राम हेरोइन बरामद की है, । इस बड़ी खेप की बरामदगी से पकड़े गए नशा तस्करों की पहचान निर्मल सिंह उर्फ सोनू और गुरजीत सिंह फिरोजपुर के रूप में हुई है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि पहले मामले में, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गांव रत्ता खेड़ा के सेमनाले पर की गई नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार सवार निर्मल सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलो 516 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरे मामले में, सीआईए स्टाफ टीम ने आरोपी गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर गांव रखड़ी में बंद पड़े एक शैलर से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एसएसपी ने यह भी बताया कि गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस द्वारा इन दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और इस दौरान कई अन्य अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। इस मामले में ओर भी आरोपियों कि गिरफ्तारी जल्द होगी।
बाइटः एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू।






