उत्तराखंड में बनी 14 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल; इन कंपनियों के नाम हैं शामिल

Spread the love

 

           देहरादूनः उत्तराखंड में बनी 14 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल हो गई हैं। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसओ) ने इसे लेकर ड्रग अलर्ट जारी किया है। देहरादून और हरिद्वार की दवा निर्माण इकाइयों में तैयार इन दवाओं में बुखार, डायबिटीज, गैस्ट्रिक अल्सर, एसिडिटी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, नसों की कमजोरी और मानसिक रोग में इस्तेमाल होने वाली दवा शामिल हैं।

              बीते कुछ वर्षों में भारत में बनी दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद केंद्र सरकार ने दवाओं की गुणवत्ता जांच सख्त कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय हर माह देशभर में दवाओं की सैंपलिंग करा रहा है। इसी क्रम में मई माह की जांच रिपोर्ट जारी की गई। रिपोर्ट में देशभर में निर्मित 128 दवाएं गुणवत्ता मानकों पर फेल पाई गईं, जिनमें 14 दवाएं उत्तराखंड में निर्मित हैं।

             संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई, लाइसेंस निलंबित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अपर आयुक्त एवं औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह ने बताया कि सीडीएसओ की रिपोर्ट मिलते ही संबंधित कंपनियों के उत्पाद लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।

फेल पाए गए बैच बाजार से वापस मंगवाए जा रहे हैं। औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि इन दवाओं की दुकानों पर बिक्री न हो। सभी दवा निर्माताओं को निर्देशित किया है कि वे गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करें। गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई होगी।

इन कंपनियों की दवाएं जांच में फेल
  • रैनिटिडिन इंजेक्शन – हिमालय मेडिटेक, सेलाकुई देहरादून जेंटामाइसिन इंजेक्शन
  • एसवीपी लाइफ साइंसेज, सेलाकुई देहरादून जेंटामाइसिन इंजेक्शन
  • हिमालय मेडिटेक, सेलाकुई देहरादून एल्बेंडाजोल टैबलेट
  • प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर, रानीपुर हरिद्वार अमोक्सिसिलिन
  • सुकांटिस बायोटेक, बहादराबाद हरिद्वार एस-न्यूरो प्लस
  • बजाज न्यूट्रास्युटिकल्स, भगवानपुर रुड़की एसेक्लोफेनाक एवं पेरासिटामोल टैबलेट
  • हेलेक्स हेल्थकेयर, रुड़की अमोक्सिसिलिन कैप्सूल
  • मलिक लाइफसाइंसेज, हरिद्वार लेवोसेट्रीज़ीन मोंटेलुकास्ट टैबलेट
  • जैनटिक फार्मास्युटिकल, सेलाकुई डेपाग्लिफ्लोज़िन टैबलेट
  • हेलेक्स हेल्थकेयर, रुड़की पेरासिटामोल टैबलेट
  • सर्व फार्मास्युटिकल, हरिद्वार मिटो क्यू-7 सिरप
  • बायोन थेरेप्यूटिक्स, रुड़की मल्टीविटामिन टैबलेट (अल्फा लिपोइक एसिड आदि)
  • ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज फार्मासिटी, सेलाकुई ओलानज़ापाइन टैबलेट
  • टैलेंट हेल्थकेयर, हरिद्वार
  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि